भागलपुर, मई 24 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना सहित जिले के थानों में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर थाना में भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे।10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था।कुल 13 मामले सामने आए।वहीं नए 2 मामले सामने आए।नए 1 पुराने मामले में सुनवाई हुई।वहीं अन्य मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई।सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था।सीओ राहुल कुमार ने बताया कि कुछ मामलों में सुनवाई के लिए अगली तिथि दी गई है।पूर्व में जो आवेदन पड़े थे उनमें कुछ मामलों में निपटारा किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.