भागलपुर, फरवरी 14 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का सफल आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन विवाद, रास्ता अतिक्रमण, सीमांकन तथा आपसी बंटवारे से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। लोगों ने अपनी शिकायतें सीधे अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के समक्ष रखीं, जिससे पारदर्शी और त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई।जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी शशि कुमार ने की। उन्होंने एक-एक मामले की क्रमवार सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। प्रशासन की इस पहल से कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल पांच मामलों का आपसी सहमति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.