भागलपुर, मार्च 19 -- किशनगंज। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के झांगीदिघी में एक व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला। प्रथमद्रष्टया गला रेत कर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान झांगीदिघी निवासी 35 वर्षीय जसपाल दास उर्फ सेररी के रूप में की गई है।वह मवेशी की खरीद बिक्री करता था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वन गौतम कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। जसपाल दास उर्फ सेररी का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर सड़क किनारे पड़ा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.