भागलपुर, फरवरी 22 -- किशनगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह के किशनगंज जिले में संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को किशनगंज जिले के संभावित कार्यक्रम स्थलों का उच्चाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने डीएसपी यातायात राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ खगड़ा हवाई अड्डा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन जैसे आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की जा रही है।यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि किशनगंज नेपाल सीमा से सटा एक संवेदनशील जिला है। बिहार नेपाल के साथ 730 किलोमीटर से अधिक की सीमा साझा करता है, जिसमें किशनगंज क्षेत्र में 'चिकन नेक कॉरिडोर' जैसी र...