भागलपुर, मई 23 -- पोठिया, निज संवाददाता। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी द्वारा 23 मई को 63 वीं सुबह-सबेरे किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन आमबाड़ी, स्थित हालामाला पंचायत,में किया गयाI किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के दघर घर जाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना हैI इस दौरान 22 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गईI इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. शिवरामन रामनारायणन, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 51 पशुपालकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.