भागलपुर, फरवरी 2 -- किशनगंज, एक संवाददाता। शहर के गंगा बाबू चौक स्थित सार्वजनिक काली मंदिर में सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का 15 वां वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर काली मंदिर में विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई। जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। पूजा अर्चना में मुख्य जजमान सनी सिंह दंपति थे। जबकि पुरोहित पंडित मोनू मिश्रा थे। पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया वही शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहां भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। काली मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व स्वर्गीय सुब्रतो दास द्वारा काली मंदिर में पत्थर की नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया था। इस आयोजन क...