भागलपुर, फरवरी 16 -- किशनगंज, संवाददाता। सोमवार को श्रमायुक्त, बिहार, पटना के निदेशानुसार तृतीय एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, जुलजुली, किशनगंज में किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन श्रम अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा किया गया तथा कार्यशाला में सभी पंचायतों में से एक-एक श्रमिक उपस्थित हुये, उन्हें श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं यथा-बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार राज्य प्रवासी मजदुर दुर्घटना अनुदान योजना, ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन तथा सभी अधिनियमों यथा- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, ठेका मजदूर अधिनियम, बंधुआ मजदूर अधिनियम इत्यादि की विस्त...