भागलपुर, अक्टूबर 7 -- किशनगंज, संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।आचार संहिता लागू होते ही एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सोमवार की रात्रि से ही पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शहर से सटे रामपुर,फरिंगोला चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, कोचाधामन थाना क्षेत्र में अररिया से लगने वाली सीमा ,नेपाल से लगने वाली सीमा व अन्य स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार व एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट में जांच अभियान चलाया जा रहा है।चेक पोस्ट हर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.