भागलपुर, फरवरी 7 -- पौआखाली। एक संवाददाता जियापोखर थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई जियापोखर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से खनिज उत्खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को मौके से पकड़ा। वहीं, मोहम्मद नसीम नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों का उपयोग अवैध खनन कार्य में किया जा रहा था। मामले में जियापोखर थाना कांड संख्या 4/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। थानाअध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.