भागलपुर, फरवरी 12 -- पोठिया, निज संवाददाता। पोठिया थाना की पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा है। गिरफ्तार वारंटी शमीम पिता पजीर थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव का रहने वाला है, वही दुसरा वारंटी आबिद हुसैन पिता रईसुद्दीन सारोगोरा पंचायत के रमनियापोखर का निवासी है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में लंबित एक मामले में फरार चल रहा था, जिस कारण दोनों के विरुद्ध न्यायलय से अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। बुधवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि फरार वारंटी अपने घर में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो वारंटियों को अलग-अलग गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को न्यायालय में पे...