अररिया, मार्च 11 -- किशनगंज । संवाददाता उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को शराब के विरुद्ध अलग अलग स्थानों में तलाशी अभियान चलाया इसी क्रम में पुराना खगड़ा के पास से एक युवक को 54.060 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपी युवक बंगाल से शराब लेकर आ रहा था। शराब लेकर शहर में प्रवेश करने ही वाला था तभी उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।पकड़ा गया युवक शहर में ही किसी को शराब की डिलेवरी करने वाला था।उत्पाद विभाग की टीम निगरानी रख रही थी।इसी क्रम में आरोपी को पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.