भागलपुर, जुलाई 21 -- किशनगंज।संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शहर सहित जिले के चिन्हित व भीड़ वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।सबसे ज्यादा भीड़ भूत नाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटती है।यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्ष से ले रहे है।वही ओदरा स्थित डोंक नदी के पास भी पुलिस की तैनाती की गई है।इसके अलावे ओदरा से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर जाने वाले मार्गो में जहां जहां भीड़ थी वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.