अररिया, दिसम्बर 9 -- किशनगंज, संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एग्रीकल्चर कॉलेज तथा राहत संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. सत्य नारायण कर रहे थे। अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा किसी भी संस्था और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि संस्थागत विकास को भी गति देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...