भागलपुर, फरवरी 8 -- बिशनपुर।निज संवाददाता कोचाधामन पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में रविवार को एक मोटरसाइकिल सवार की गाड़ी से 06 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि थाना क्षेत्र के धनपुरा पुलिस पिकेट के पास बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर वाहनों की जांच की जा रही थी,तभी किशनगंज की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोक कर गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी से पुलिस ने 06 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए मौके से 26 वर्षीय गोविंद सिंह व 36 वर्षीय अजय कुमार सिंह दोनों सकिन कोचाधामन थाना को मौके से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए अग्रतर कार्यवाही की जा रही है ।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.