भागलपुर, अक्टूबर 12 -- किशनगंज। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से आज इंटर उच्च विद्यालय, किशनगंज में जिले के सभी 495 माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण सत्र प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं जैसे- मॉक पोल, EVM एवं VVPAT के संचालन की प्रक्रिया, मतदान दिवस पर की जाने वाली कार्यवाही, निर्वाचन रिपोर्टिंग प्रारूपों की जानकारी आदि पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, सभी प्रशिक्षुओं को फॉर्म-12 भी उपलब्ध कराया गया, ताकि वे पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.