अररिया, अप्रैल 29 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के फरिंगगोला स्थित नए फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला । मृतक की पहचान बांका जिले के सिकंदर यादव के रूप में हुई है। वह सिलीगुड़ी में कुक का काम करता था।ब्रिज से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव को ब्रिज पर पड़ा देखा।शव देखते ही लोगों पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.