भागलपुर, जनवरी 22 -- दिघलबैंक। गुरुवार को एसएसबी 12वीं बटालियन डी कंपनी दिघलबैंक द्वारा जीवंत गांव (वाइब्रेंट विलेज)टप्पू में मशरूम खेती के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 दिसंबर 2025 से 21 जनवरी 2026 तक निर्धारित था। कार्यक्रम में द्वितीय कमांड अधिकारी पवन कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी कुल 25 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से भविष्य में रोजगार सृजन में मदद मिलेगी एवं लोगों के बीच मशरूम की खेती के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। सभी प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र के साथ ही मशरूम की बीज भी वितरित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशबंधु व्यावसायिक शिक्षा संस्थान सिल्लीगुड़ी की सचिव अर्पिता बरुआ, निदेशक गौर सुंदर हलदार,प्रशिक्षक देव नारायण महतो,बी ...