अररिया, मार्च 25 -- किशनगंज। संवाददाता डॉ भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल के पास विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने धरना प्रदर्शन किया।पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ की प्रमुख मांगों में पंचायत सचिवों को उनके गृह जिले में पदस्थापन की जाए,ग्रेड पे को 2000 से बढ़ाकर 2800 की जाए, यात्रा भत्ता और परिवहन भत्ता की सुविधा दी जाए,कार्यरत पंचायत सचिवों का बकाया वेतन भुगतान किया जाए, सेवानिवृत्त सचिवों के सेवांत लाभ का भुगतान 31 मार्च 2025 तक करने की जाए आदि मांगे शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.