भागलपुर, जनवरी 8 -- दिघलबैंक। शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ट्यूनिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला के 40 विद्यार्थियों ने गुरूवार को प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक-दूसरे के शैक्षणिक वातावरण, शिक्षण पद्धतियों एवं विद्यालय प्रबंधन से परिचित कराना था।दौरे के दौरान छात्रों ने प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया।मौके पर मौजूद उच्च विद्यालय तुलसिया के शिक्षक महानंद झा ने बताया कि इस दौरान आये हुए अतिथि छात्रों को आधुनिक शिक्षण विधियों, अनुशासन व्यवस्था तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही दोनों व...