भागलपुर, अक्टूबर 3 -- किशनगंज। दुर्गा पूजा के बाद शुक्रवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में 26 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था।हालांकि गुरुवार को पांच स्थानों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया था। सुरक्षा के बीच दिन में ही विसर्जन किया गया था।दूसरे दिन शुक्रवार को रुईधासा, धर्मगंज , तेघरिया, नेपालगढ़ कॉलोनी, मोतीबाग, पुलिस लाइन रोड, रामपुर, मनोरंजन क्लब, लाइन झूलन मंदिर,डुमरिया,रोलबाग,खगड़ा आदि प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इसे लेकर ज़िले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सुरक्षा को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।जिले में 255 स्थानों में, किशनगंज शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 64 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।सभी विसर्जन जुलूश में पुलिस की ओर से ...