भागलपुर, फरवरी 19 -- किशनगंज। दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर सहित आठ लोगों के विरुद्ध पर बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें दहेज प्रताड़ना, मानसिक क्रूरता करने, गर्भ गिराने के लिए दबाव डालने और अंततः घर से निकाल देने का आरोप पीड़ित महिला ने ससुराल के लोगों पर लगाया है। मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना का अनुसंधान कर रही है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी 21 दिसंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज से टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के पीपरा काशीबाड़ी के युवक से हुई थी।शादी के शुरुआती एक महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन भरी सोना, 50 भरी चांदी, पलंग और सोफा की मांग की ...