अररिया, सितम्बर 9 -- किशनगंज। संवाददाता शहर के तांती बस्ती में मंगलवार की सुबह कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला।मृतक की पहचान सुनीता कुमारी 24 वर्ष पति सूरज बसाक के रूप में की गई है। महिला सुनीता रोज की तरह सोमवार की रात्रि अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब देर से कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब घर वाले कमरे के पास पहुंचे।कमरे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश करने पर महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता देख घर वालों के होश उड़ गए।महिला सुनीता को जीवित मानकर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.