भागलपुर, फरवरी 15 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता महाशिवरात्रि पर्व के पावन मौके रविवार की अहले सुबह से लेकर देर संध्या तक शिवभक्तों का तांता जलाभिषेक सहित पूजा-अर्चना को लेकर शिवालयों में लगा रहा। भक्तजन द्वारा पूजा -अर्चना करके बाबा भोलेनाथ का आशीष लेने का सिलसिला देर रात तक लगा रहा। महाशिवरात्रि के मौके पर ठाकुरगंज शहर के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर के संग भातडाला रामजानकी मंदिर, पॉवर हाउस स्थित त्रिमूर्ति शिव मंदिर , बुटी झाड़ी शिव मंदिर में भक्तों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। हरगौरी मंदिर से संध्या समय बाबा भोलेनाथ एव मां पार्वती के विवाह को लेकर शिव बारात निकाली गई । जो नगर का भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंचने के साथ बाबा व माता के जयकारो से मंदिर परिसर गूंजायमान रहा। जिसके बाद वैदिक मंत्रोउच्चरण के साथ महाकाल की पूजा, भगवान शिव का माता पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.