भागलपुर, नवम्बर 14 -- किशनगंज, संवाददाता। विधानसभा चुनाव के नतीजों की जानकारी लेने के लिए लोग टीवी स्क्रिन पर नजर बनाए हुए थे। शहर में अधिकांश घरों में लोग टीवी स्क्रीन पर सुबह से ही नतीजों के लिए नजर बनाए हुए थे। 8 बजे सुबह से ही लोग चुनावी रुझान जानने के लिए बेताब रहे। वही कई लोग मोबाइल पर भी चुनाव के नतीजों की जानकारी ले रहे थे।ज्यों ज्यों एनडीए और महागठबंधन में बढ़त बढ़ती रही लोग आगे के नतीजे जानने के लिए उत्साहित होते रहे। हर पल लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर थी।वही घरों के अलावे मतगणना स्थल में भी लगे टीवी स्क्रीन में भी ड्यूटी में रिजर्व में रहे मौजूद लोग चुनावी नतीजों की एक झलक देखने के लिए बेताब रहे। ज्यों ज्यों समय मिलता था चुनाव कर्मी भी जानकारी ले रहे थे। मतगणना कार्य में लगे कर्मी भी कुछ देर के लिए बाहर भी निकलते थे,तो उनकी न...