भागलपुर, फरवरी 8 -- बिशनपुर।निज संवाददाता किशनगंज पुलिस के द्वारा कोचाधामन थानांतर्गत चारघरिया चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कन्टेनर ट्रक से 30 मवेशी बरामद करते हुए मौके से 04 तस्करों को गिरफ्तार किया है। । कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर मवेशी तस्कर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चरघरिया चेक पोस्ट से मवेशी की तस्करी की जाने वाली है। इस सूचना के सत्यापन हेतु तत्काल कोचाधामन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चरघरिया चेक पोस्ट पर शनिवार की संध्या के समय में सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान अररिया की ओर से आ रही एक कन्टेनर ट्रक को रोककर चेक किया गया। पुछताछ में पता चला कि कन्टेनर में 30 मवेशी लदे हुए थे और तस्करों के पास क...