भागलपुर, अगस्त 29 -- किशनगंज एक संवाददाता। गणपति पूजा में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। जहां एक तरफ भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के दरबार में माथा टेक हाजिरी लगा रहे हैं और भगवान गणेशजी से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी और गणपति पूजा में बनाए गए पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा अर्चना करने के बाद लोग पंडाल के बाहर सपरिवार सेल्फी लेते दिख रहे हैं। गणपति पूजा के तीसरे दिन शुक्रवार क़ो भगवान गणेश की पूजा अर्चना भक्तिमय माहौल में हुई। विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई। शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी स्थित श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में गणपति पूजा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.