भागलपुर, जनवरी 8 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी किशनगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दिघलबैंक प्रखंड के वाइब्रेंट विलेज तुलसिया में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एसएसबी के एफ कंपनी दिघलबैंक के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में दिघलबैंक प्रखंड के पशु चिकित्सक के.डी. , संजीव कुमार एवं उनकी टीम द्वारा गाय, भैंस, बकरा-बकरी सहित कुल 330 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया, जिससे 82 पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।इस दौरान पशुओं की जांच, आवश्यक...