सुपौल, अगस्त 12 -- किशनगंज। संवाददाता आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए 12वीं बटालियन एसएसबी के कमांडेंट बरजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एक रैली निकाली गई। यह रैली वाहिनी परिसर से शुरू होकर फारींगोला चौक होते हुए पुनः वाहिनी परिसर में समाप्त हुई। रैली में एसएसबी के जवानों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।रैली का नारा था तिरंगा हमारी शान, तिरंगा हमारी जान। रैली का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कमांडेंट बरजीत सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.