भागलपुर, मई 25 -- किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन के डेरामारी में चल रहे रूस्तम अली, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की कमी के मामले को लेकर जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने शनिवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज से समाहरणालय में मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि विषयवार स्वीकृत शिक्षकों के पदों के विरूद्ध मात्र 11 शिक्षक ही बहाल हैं जबकि 9 शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा प्रतिनियुक्ति किया गया है जो बहुत ही कम है। जबकि वर्तमान में 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं वर्ग मिलाकर कुल 500 से अधिक नामांकित छात्र एवं छात्राओं को 16 सेक्शनों में बांटकर पढ़ाए जा रहा है। ऐसे में 19 शिक्षकों के द्वारा पूरे आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संभव प्रतीत नहीं होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.