भागलपुर, सितम्बर 26 -- दिघलबैंक।एक संवाददाता । शुक्रवार के अहले सुबह भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 2 मवेशियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसबी 12 वीं वाहिनी कि ई कंपनी बालूबाड़ी बीओपी के जवानों द्वारा नाका गश्ती के दौरान बॉर्डर पिलर संख्या 133/3 के समीप से सीमा से करीब 100 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालुबारी बीओपी के एएसआई/जीडी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में अन्य एसएसबी जवान भारत नेपाल सीमा पर गश्ती कर रहे थे।तभी सुबह के पौने चार बजे बॉर्डर पिलर संख्या 133/3 के समीप से नेपाल की तरफ से तस्करी के उद्देश्य से एक अज्ञात व्यक्ति मवेशियों के पीछे पीछे बाईक पर सवार होकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.