बक्सर, मार्च 13 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के किला मैदान में आगामी 17 मार्च को 'विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन होगा। राज्य सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में श्रीराम व विश्वामित्र थीम पर नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें महर्षि विश्वामित्र और श्रीराम व लक्ष्मण की बक्सर में शिक्षास्थली, ताड़का वध आदि विषय सम्मिलित होंगे। वहीं बिहार गौरव गाथा पर आधारित नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें बिहार के महापुरुषों और धार्मिक महत्व यानी श्रीराम व सीता, वीर कुंवर सिंह सहित बिहार के विभिन्न लोक-नृत्य जैसे झिझिया को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा श्रीराम-सीता विवाह पर आधारित नाटक का...