बरेली, जनवरी 21 -- बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना किला क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी के पीछे स्थित किला छावनी इलाके में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बताया कि अतीक अहमद द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना किसी स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन किया गया था। साथ ही सड़क, नाली, साइट ऑफिस और बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निर्माणाधीन कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि बिना स्वीकृति किसी भी प्रकार का कॉलोनी विकास गैरकानूनी है और भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी ...