आरा, मार्च 31 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर नगर के वीर कुंवर सिंह किला गेट के पास रविवार को कलश स्थापित कर अनुपमा महाकाली पूजा समिति ने पूजा शुरू की है। बताया जाता है कि पूजा समिति के प्रांगण में चैत्र नवमी के अवसर पर वर्षों से कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना होती आ रही है। मुख्य चौराहे पर किला गेट के पास अनुपमा महाकाली पूजा समिति के प्रांगण में चैत्र नवमी के अवसर पर कलश स्थापना के साथ रामनवमी पर मां काली की प्रतिमा रखी जाती है। समिति के अध्यक्ष कुमार गौतम सिन्हा बताया कि मां काली की प्रतिमा का पट चार अप्रैल को खोला जाएगा। पूजा-अर्चना में रवि कुमार गुप्ता, मनोज कुमार बीसा , संचित कुमार,चंदन केसरी , रोहन मिश्रा, अनुराग गुप्ता ,विकास केसरी ,अनुराग भुअर ,गोरख किशन, तारकेश्वर पांडे, कृपाशंकर गुप्ता सहित अन्य सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.