चम्पावत, फरवरी 3 -- सीएमओ डॉ.देवेश चौहान ने कहा कि किलकारी सेवा देने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में उन्होंने सेवा की जानकारी लाभार्थी तक पहुंचाने की अपील की। चम्पावत सीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को किलकारी सेवा के कार्यों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने इस सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए हर लाभार्थी के मोबाइल फोन में किलकारी के नंबर सुरक्षित कराएं। अरमान संस्था के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि किलकारी कार्यक्रम गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए है। इस सेवा के तहत गर्भावस्था और नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नियमित रूप से वॉयस कॉल के माध्यम से लाभार्थी को दी जाती है। कार्यक्रम अधिकारी कुमाऊं मनोज कुमार सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल अक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.