पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। किर्गिस्तान में फंसे 12 लोगों की परेशानियों को किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को अवगत करा दिया है। साथ ही उनकी वापसी के लिए आग्रह करते हुए परेशानियों को बताया। बता दें पिछले काफी दिनों से जिले के अलग अलग क्षेत्र के लोग किर्गिस्तान में फंसे है। इस मामले में पिछले दिनों डीएम और एसपी को पीडितों के परिजनों पत्र भेजा था। मामले में पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन के द्वारा प्रमुख सचिव गृह को भेजी जा चुकी है। अब पूरे प्रकरण में किसान नेता ने 12 लोगों के किर्गिस्तान में फंसे होने की जानकारी देकर मदद कराने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...