नागौर, जून 10 -- सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी तापमान बढ़ा दिया है। नागौर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा पर जमकर निशाना साधा। बेनीवाल ने किरोड़ी मीणा द्वारा नकली खाद-बीज फैक्ट्रियों पर छापेमारी को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा, "डॉ. साहब को ये एकदम से कैसे याद आ गया? क्या वो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विरोध कर रहे हैं या अपनी लोकप्रियता के लिए ये सब कर रहे हैं?" उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मैं उनके साथ रहा हूं, पर उनकी आदत है - लड़ते रहेंगे और जैसे ही मौका आएगा छोड़कर चले जाएंगे। उन्हें अगर मुख्यमंत्री भी बना दो तो भी संतुष्ट नहीं होंगे।" "ज्योति मिर्धा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है" एसआई भर्ती को लेकर बीजेपी नेता ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.