बेगुसराय, सितम्बर 11 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक कर्पूरी स्थान स्थित किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष मां की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। मंदिर की पंडाल को फूलों की माला और लाइट से खास रुप से सजाया जा रहा है। पूजा के बाद कन्या पूजन भी होगा। साथ ही भंडारा का भी विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां सैकड़ों की संख्या में कन्याओं की पूजा कर उन्हें ज्योनार कराया जाएगा। पूजा स्थल पर आने वाले तीन मार्गों पर भव्य तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। एक मस्जिद चौक के पास, दूसरा विवाह भवन के पास और तीसरा मेन रोड के पूरब दिशा में। इस दुर्गा पूजा समिति की खासियत यह है कि इसे हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। पूजा समिति में 17 मुस्लिम सदस्य भी शामिल हैं जो अनुष्ठान, पूजा की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान व्...