चाईबासा, दिसम्बर 5 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू मेन मार्केट स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार को एक उपभोक्ता द्वारा खरीदी गई शराब की सीलबंद बोतल में मरा हुआ कीड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राहक ने इसे लेकर हंगामा भी किया। बोतल खोलते ही कीड़ा दिखने पर ग्राहक और उसके साथी सन्न रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि किरीबुरू क्षेत्र में लंबे समय से कुछ दुकानों पर नकली शराब बेची जा रही है। घटना के बाद जब ग्राहक बोतल लेकर दुकान पहुंचा तो उम्मीद थी कि दुकानदार मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएगा, लेकिन दुकानदार बोतल देखकर घबरा गया और ग्राहक से मामला बाहर न ले जाने की गुहार लगाने लगा। स्थानीय उपभोक्ताओं ने मांग की है कि दुकान की तुरंत जांच हो, पूरे स्टॉक का क्वालिटी टेस्ट कराया जाए और नकली शराब या रीफिलिंग का मामला साबित होने पर...