चाईबासा, मार्च 20 -- गुवा । झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाले किरीबुरु-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित छोटानागरा चौक के पास बना पुल जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। यह मार्ग न केवल दोनों राज्यों को जोड़ता है, बल्कि खनिज, वन संपदा और आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं, लेकिन अब इसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इस पुल की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। दोनों ओर के गार्डवॉल भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में कंपन महसूस होती है, जिससे इसके अचानक ढहने का खतरा बना हुआ है। अगर यह पुल टूट जाता है, तो इस ...