चाईबासा, जनवरी 9 -- गुवा संवाददाता। किरीबुरु थाना क्षेत्र के सैडल घाटी में शुक्रवार को यात्री बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान क्योंझर (ओडिशा) के बोलानी निवासी रायमन मुंडा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर चाईबासा की ओर फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। इधर, मृतक के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। बस का पिछला चक्का युवक पर चढ़ा जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12.30 बजे उस समय हुआ, जब रायमन मुंडा बाइक से बोलानी से छोटानागरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान किरीबुरु से चाईबासा जा रही 'श्री साईं'नामक यात्री बस ने सैडल घाटी के पास उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ल...