चाईबासा, जुलाई 27 -- गुवा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ डी/26 बटालियन किरीबुरू के द्वारा खेलो इंडिया स्कीम और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व सहायक कमांडेंट अरविन्द कुमार रजक, सहायक कमांडेंट एमके चौरासिया, इंस्पेक्टर अंजू सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, इंस्पेक्टर एस पी सिंह तथा किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस साइकिल रैली में सीआरपीएफ डी/26 बटालियन के जवानों के साथ-साथ किरीबुरू क्षेत्र के स्कूली बच्चों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह के समय हुई, जिसमें दर्जनों साइकिल सवारों ने शहर की सड़कों पर मार्च कर स्वस्थ भारत,फिट भारत, का संदेश फैलाया। रैली के आयोजन में गांव के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.