सीवान, जनवरी 2 -- महाराजगंज, एक संवाददाता. थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित मेसर्स सिंह ब्रदर्स किरासन तेल प्रतिष्ठान से बीते रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा जरनेटर का मोटर, चापकल, नोजल का मोटर, टैंकलोरी का भेल तथा दो फायर बोतल के चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्रतिष्ठान के मालिक सिहौता राजेंद्र चौक निवासी स्व. शशिभूषण सिंह के पुत्र अभय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.