हरिद्वार, फरवरी 6 -- श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी गांव में किरायेदार ने अपने मकान मालिक और उसके भाई पर घर से सोना-चांदी और कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। श्यामपुर थाने के एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि कांगड़ी निवासी अमित कुमार करीब 11 माह से विभांशु सक्सेना के मकान में किराये पर रह रहा था। कमरे की एक चाबी अमित के पास थी, जबकि दूसरी चाबी मकान मालिक के पास रहती थी। अमित के अनुसार, एक नवंबर 2025 को वह रिश्तेदारी में गया हुआ था और उसकी पत्नी अपने मायके कोटद्वार गई थी। अगले दिन लौटने पर घर में चोरी का पता चला। आरोप है कि घर से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी का कमरबंद, हाथफूल, बच्चों की कड़ूली और पायल, 48 इंच की एलसीडी टीवी, ट्रॉली बैग और नकदी की मालाएं गायब थीं। इसकी...