बिजनौर, नवम्बर 18 -- धामपुर। व्यापारियों ने पालिका की संपत्तियों का किराया बढ़ाए जाने का विरोध जताया। पालिका प्रशासन ने न्यूनतम किराया तय कर किरायेदारों से बढ़ा हुआ किराया जमा करने का अनुरोध किया है। जैसे ही किराया वृद्धि की जानकारी व्यापारियों को हुई, उनमें नाराज़गी फैल गई। व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ईओ से मिला। व्यापारियों ने कहा एक साथ तीन गुना किराया बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है, इससे पहले से प्रभावित व्यापार पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से किराया नहीं बढ़ाया गया है, जबकि शासन लगातार स्थानीय निकायों की आय बढ़ाने पर जोर दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किराया जितना बढ़ाया जा रहा है, वह किसी भी व्यापारी के लिए अत्यधिक आर्थिक बोझ पैदा नहीं करेगा। व्यापारियों ने इस स्पष्टीकरण से असहमति जताते हु...