वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने मंगलवार को दुर्गाकुंड में दो दुकानों को सील किया। तुलसी मानस मन्दिर योजना के अंतर्गत प्रियानाथ सिंह और पीके अग्रवाल के नाम से आवंटित इन दुकानों का किराया बकाया होने पर कार्रवाई की गई। वीडीए अधिकारियों के अनुसार दुकान नंबर 4 प्रिया नाथ सिंह के नाम से आवंटित है। फरवरी 2026 तक दुकान पर करीब दस लाख रुपये बकाया है। जबकि दुकान नंबर 3 पीके अग्रवाल के नाम से आवंटित है। इस दुकान पर 26597 रुपये बकाया है। वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से इन व्यवसायियों को कई बार नोटिस दिया गया। यदि 15 दिन में बकाया जमा नहीं किया गया तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी दस दुकानें चिन्हित की गई हैं, जिनको जल्द सील किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...