लखीमपुरखीरी, जून 7 -- भानपुरी खजुरिया में व्यापारी के घर से चोरों ने गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी उमेश कुमार मद्धेशिया पुत्र चंद्रिका मद्धेशिया के घर शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। किराना व्यापारी के घर से लगभग चार लाख नगद कीमती गहने आदि पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। व्यापारी का घर चौकी से लगभग 200 मीटर दूरी पर है। चोरों पुलिस की गश्ती पर भी सवालिया निशान छोड़ दिया है। खजुरिया चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.