मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरैयागंज टावर स्थित एक किराना दुकान से चोरों ने शुक्रवार को चंद मिनटों में एक लाख रुपये की चोरी कर ली। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार रौशन कुमार ने नगर थाने में शिकायत की है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त वह कैश काउंटर छोड़कर बाथरूम गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक दुकान में घुसे गए और बेहद चालाकी से गल्ले में रखे एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस का कहना है कि फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...