मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। दुकान से बाथरूम के लिए निकला। वापस आया तो गल्ला तोड़कर एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। यह घटना नगर थाना के पंकज मार्केट स्थित कराना दुकान शिवानी इंटरप्राइजेज में आठ जनवरी को हुई है। दुकानदार रौशन कुमार ने इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। रौशन कुमार ने बगल के होटल के स्टाफ राजू पर चोरी की आशंका जताई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे से चोर का सुराग ढूंढ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...