छपरा, फरवरी 22 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उसरी बाजार स्थित एक किराना दुकान में बीती रात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित दुकानदार ओम प्रकाश कुमार, जो नवरत्नपुर के निवासी हैं, ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से हजारों रुपये मूल्य का कीमती सामान चुरा लिया। इसके अलावा गल्ले में रखे 35 हजार रुपये नकद भी गायब थे। पीड़ित ने इस संबंध में तरैया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तरैया के गवंद्री में चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, सब कुछ जलकर राख तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के गवंद्री गांव में शनिवार ...