मैनपुरी, जनवरी 4 -- किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम उजागरपुर स्थित किराने की गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर 50 लाख रुपये से अधिक के किराने का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर किशनी और बेवर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाई। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम उजागरपुर निवासी सत्यपाल पुत्र बालादीन की किराने की गोदाम में रविवार को तड़के 3 बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटे लोगों ने देखी तो सत्यपाल को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी कुसमरा सुग्रीव सिंह ने किशनी और बेवर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग प...